Uncategorized

कुम्हारी खारून नदी ब्रिज मरम्मत कार्य के दौरान 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक डायवर्सन व्यवस्था लागू,  दिशा-निर्देश जारी* ▪️ *01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कुम्हारी खारून नदी ब्रिज में मरम्मत कार्य के दौरान यातायात डायवर्सन लागू किया जाएगा*

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 24.03.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 भिलाई में कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज में प्रस्तावित मरम्मत कार्य (दिनांक 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक) के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बीएसपी एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई।

बैठक के दौरान सभी प्रस्तावित डायवर्सन मार्गों का विस्तृत परीक्षण कर यातायात दबाव, मार्ग की स्थिति, संभावित जाम बिंदुओं एवं वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता का आकलन किया गया। प्रत्येक बिंदु पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा डायवर्सन व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।

पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल द्वारा सभी अधिकारियों और यातायात प्रभारी को सम्पूर्ण मार्ग व्यवस्था का भ्रमण कर आकलन रिपोर्ट देने निर्देश दिए गए हैं
*मुख्य डायवर्सन व्यवस्था* :

▪️ राजनांदगांव की ओर से आने वाले भारी वाहन :
अंजोरा बाईपास – पुलगांव चौक – अंडा – रिसामा – गाड़ाडीह – मर्रा – जामगांव एम – मोतीपुर – अमलेश्वर – रायपुर

▪️ सिरसा गेट चौक से मध्यम एवं छोटे वाहन :
सिरसा गेट चौक – अंडर ब्रिज – सिरसा कला – औरी – अमलीडी – मोतीपुर – अमलेश्वर – रायपुर

▪️ बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहन :
अंडा – रिसामा – गाड़ाडीह – मर्रा – जामगांव एम – मोतीपुर – अमलेश्वर – रायपुर

▪️ ट्रांसपोर्ट नगर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन :
अहिरवारा मोड़ – कुम्हारी – मुरमुंडा चौक – कोचेबंद – मलपुरी कला– भालेसार – कंडरका चौक – पथरीडी – उरला – बिरगांव – रायपुर

▪️ बीएसपी प्लांट से रायपुर जाने वाले वाहन :
उतई – सेलुद – फूंडा – मोतीपुर मार्ग

▪️ सभी डायवर्सन प्वाइंट पर स्पष्ट संकेतक बोर्ड, रूट मैप एवं दिशा-निर्देश फ्लेक्स अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे।
▪️ निर्माण एजेंसी द्वारा मरम्मत कार्य अवधि में 24 घंटे प्रशिक्षित वालेंटियर तैनात किए जाएंगे।
▪️ कुम्हारी ब्रिज के दोनों ओर, सिरसा गेट चौक एवं अमलेश्वर क्षेत्र में 24 घंटे क्रेन उपलब्ध रखी जाएगी, जिससे खराब वाहनों को तत्काल हटाया जा सके।
▪️ यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख डायवर्सन प्वाइंट पर अतिरिक्त बल तैनात कर यातायात नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा।
▪️ भारी वाहनों का निर्धारित मार्ग से ही आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा, उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
▪️ आम नागरिकों को असुविधा से बचाने हेतु वैकल्पिक मार्गों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से प्रसारित की जाएगी।

*दुर्ग पुलिस की अपील* :
दुर्ग पुलिस समस्त वाहन चालकों से अपील करती है कि दिनांक 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कुम्हारी मार्ग का उपयोग करने से बचें एवं निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर यातायात व्यवस्था बनाए रखें

Related Articles

Back to top button