Uncategorized

छत्तीसगढ़ के, बालोद-बेमेतरा जिला कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी स्क्वायड और बम स्क्वायड जांच कर रही है और एहतियातन सभी अदालतों में सुनवाई रोक दी गई है।

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बालोद, बेमेतरा जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल भेजकर धमकी दी गई है। इसके बाद हाईकोर्ट कैंपस में डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड जांच कर रही है और एहतियातन सभी अदालतों में सुनवाई रोक दी गई है।

इससे पहले 25 फरवरी को भी ऐसा ही धमकी भरा ईमेल मिला था, हालांकि जांच के बाद कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली थी। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए परिसर कीजांच जारी है।

बालोद, बेमेतरा जिला कोर्ट को भी धमकी

बता दें कि सोमवार सुबह पहले बेमेतरा जिला न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद कैंपस खाली कराया गया। पुलिस ने इलाके को घेरकर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड से जांच शुरू कर दी है, वहीं साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले का पता लगा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

वहीं बालोद कोर्ट में बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया। बम स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया गया। इसके साथ ही कोर्ट के आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।

इससे पहले 24 फरवरी को बिलासपुर हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। सुबह इस मैसेज में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी।

बालोद जिला-सत्र न्यायालय के मेल पर धमकी भरा मैसेज

दरअसल, सोमवार सुबह 11 बजे जिला-सत्र न्यायालय के मेल पर धमकी भरा मैसेज आया। इसके बाद फौरन मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों की दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बस और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही कोर्ट के आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई। करीब 12 बजे बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की जांच शुरू की गई।

सौरभ विश्वास के नाम से आया मेल

एहतियात के तौर पर एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर तैनात कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मेल सौरभ विश्वास की ईमेल आईडी से भेजा गया है। ऐसे में पुलिस सौरभ विश्वास के नाम से एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है।

स्पेशल टीम इस मामले की जांच में जुटी

कोर्ट परिसर के आसपास तहसील कार्यालय, कचहरी सहित कई शासकीय कार्यालय और बड़ी संख्या में दुकानें मौजूद हैं, जिसके कारण यह इलाका हमेशा भीड़भाड़ वाला रहता है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस की स्पेशल टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि भेजी गई धमकी में कितनी सच्चाई है और वास्तव में परिसर में कोई विस्फोटक सामग्री रखी गई है या नहीं।

Related Articles

Back to top button