Uncategorized

10 मार्च से 18 मार्च तक कुम्हारी फ्लाईओवर में रूटीन मरम्मत कार्य के दौरान दुर्ग से रायपुर जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा ▪️ *मरम्मत कार्य की अवधि में वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस लेन से संचालित किया जाएगा* ▪️ *वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन कर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर–दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर के नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान फ्लाईओवर में रूटीन मरम्मत कार्य किए जाने की आवश्यकता पाई गई है। उक्त मरम्मत कार्य को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने हेतु दिनांक 10 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले कुम्हारी फ्लाईओवर के ऊपर के मार्ग को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

इस अवधि में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस लेन के माध्यम से संचालित किया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक यातायात व्यवस्था एवं मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस समस्त वाहन चालकों से अपील करती है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें तथा यातायात संकेतकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करे

Related Articles

Back to top button