
भिलाई के कैम्प 1 में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावना आहत करने वाला वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya
दिनांक 19.02.2026 को प्रार्थी दीपक कुमार कुलकर्णी, उम्र 31 वर्ष, निवासी शिव दुर्गा हनुमान मंदिर के पास शास्त्री मार्केट पावर हाउस भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित में आवेदन कि उसके व्हाट्सएप पर एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें केम्प 01 निवासी नजरूल खान द्वारा हिंदू धर्म के लोगों के विरुद्ध अपमानजनक एवं भड़काऊ शब्दों का प्रयोग करते हुए धार्मिक भावनाएं आहत करने तथा आपसी वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है।







प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 299 बीएनएस एवं 67A आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान गवाहों के कथन लेखबद्ध कर तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने उक्त कृत्य स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को विधिवत गवाहों की उपस्थिति में जप्त किया गया। प्रकरण अजमानतीय होने से आरोपी को दिनांक 20.02.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आरोपी का नाम :




1. नजरूल खान, उम्र 48 वर्ष, निवासी शर्मा फर्नीचर के पीछे, 18 नंबर रोड, केम्प 01 मिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग
1. घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन जब्त




