
भिलाई में गांजा नशीली दवाइयों के साथ पांच को पुलिस की टीम ने दबोचा ▪️ आरोपियों के कब्जे से 09.292 किलोग्राम गांजा एवं 1050 नग प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद ▪️ अपराध में प्रयुक्त 06 मोबाइल फोन, 01 कार एवं 01 मोटर सायकल जप्त
By Dinesh chourasiya
▪️ दिनांक 19.02.2026 को मुखबिर सूचना पर ड्रीम सिटी, पुरानी भिलाई में रेड कार्यवाही
▪️ गांजा व प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का अवैध विक्रय करते 05 आरोपी पकड़े गए
▪️ NDPS Act की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध
▪️ समस्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया







दिनांक 19.02.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ड्रीम सिटी, पुरानी भिलाई स्थित एक मकान में 05 व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा एवं प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का संग्रहण एवं विक्रय कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत रेड कार्यवाही की गई।
मौके पर उपस्थित व्यक्तियों से पूछताछ एवं तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 09.292 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 1,20,000/- रुपये), 1050 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल (कीमत लगभग 4,20,000/- रुपये), 06 नग मोबाइल फोन, नगद राशि 2,44,000/- रुपये, 01 हुंडई कार एवं 01 मोटर सायकल जप्त किया गया। जप्त समस्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 12,43,000/- रुपये है।




▪️आरोपी का नाम
1. अब्दुल लतीफ, उम्र 57 वर्ष, निवासी सरगीगुड़ा, थाना टिटलागढ़, जिला बलांगीर (उड़ीसा)
2. अब्दुल आकीफ, उम्र 21 वर्ष, निवासी सरगीगुड़ा, थाना टिटलागढ़, जिला बलांगीर (उड़ीसा)
3. प्रिंस कुमार, उम्र 37 वर्ष, निवासी जोन-02, खुर्सीपार, भिलाई
4. जितेन्द्र सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी जोन-02, खुर्सीपार, भिलाई
5. बाबू अली, उम्र 38 वर्ष, निवासी एकता नगर, खुर्सीपार, भिलाई
▪️जप्त गांजा
1. 09.292 किलोग्राम गांजा
2. 1050 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल
3. नगद 2,44,000/- रुपये
4. 06 नग मोबाइल फोन
5. 01 हुंडई कार
6. 01 मोटर सायकल




