
Uncategorized
भिलाई के इस लॉज से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया
By Dinesh chourasiya







भिलाई के थाना छावनी को सूचना प्राप्त हुई कि छावनी क्षेत्र स्थित एक लॉज/होटल में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीम ने लॉज में छापा मारा
लॉज के मालिक एवं रिसेप्शनिस्ट द्वारा दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराकर अनैतिक देह व्यापार कराए जाने का खुलासा हुआ। प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरण में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 3, 4, 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया




1. घनेश रॉय, उम्र 56 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग
2. सीता चौधरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
▪️ नकद राशि ₹500/-
▪️ मोबाइल फोन (02 नग)




