Uncategorized

भिलाई में TI को चूड़ी-साड़ी भेंट करने पहुंचे NSUI नेता पर FIR:शिक्षा-मंत्री ने चलाई थी बिना हेलमेट बाइक, कार्यवाही की मांग लेकर TI से दुर्व्यवहार का आरोप 

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग जिले में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बिना हेलमेट बाइक चलाने के मामले ने अब राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। इस पूरे घटनाक्रम में NSUI दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

मामला दुर्ग ट्रैफिक थाना में ट्रैफिक TI के साथ कथित दुर्व्यवहार से जुड़ा हुआ है। दरअसल, 7 फरवरी को NSUI के कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रैफिक थाना पहुंचे थे। उन्होंने ट्रैफिक टीआई युवराज साहू से मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

साथ अपने साथ भेंट स्वरूप चूड़ी-साड़ी भी लेकर आए थे। इस दौरान एनएसयूआई नेताओं ने टीआई के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इस मामले को लेकर अब कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि बिना हेलमेट के घूमना और इंस्पेक्शन करना एक मंत्री को शोभा नहीं देता।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला 23 जनवरी की सुबह का है। जब दुर्ग शहर विधायक और प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ शहर भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान यातायात जागरूकता सप्ताह चल रहा था।

लेकिन मंत्री बिना हेलमेट के सड़कों पर घूमते नजर आए। इसका वीडियो खुद मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।

दूसरा बयान भी हुआ था वायरल

शिक्षा मंत्री के बिना हेलमेट वाहन चलाने का मामला जब तूल पकड़ने लगा, तो मीडिया ने उनसे सवाल किया। जवाब में उन्होंने कहा कि रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक हेलमेट नियमों में छूट रहती है और नियमों में शिथिलता होती है।

उन्होंने बताया कि वह सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर निकले थे, इसलिए उस समय हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं होता। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्री शहर में घूम रहा है, यह समाचार है, लेकिन बिना हेलमेट घूम रहा है, यह भी समाचार है?

ट्रैफिक पुलिस ने नहीं की थी कोई कार्रवाई

इधर, ट्रैफिक पुलिस ने मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे नाराज एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। 7 फरवरी को एनएसयूआई दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दुर्ग ट्रैफिक थाना पहुंचे।

यहां उन्होंने ट्रैफिक टीआई युवराज साहू को चूड़ी, बिंदी और साड़ी भेंट करने का प्रयास किया। एनएसयूआई नेताओं का कहना था कि जब आम जनता और छात्रों के चालान काटे जा रहे हैं, तो मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

 

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो NSUI ने भेंट की थी चुड़ी

ट्रैफिक पुलिस ने कई दिनों तक मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद एनएसयूआई दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी के नेतृत्व में 7 फरवरी को कार्यकर्ता दुर्ग ट्रैफिक थाना पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रैफिक टीआई को चूड़ी, बिंदी और साड़ी भेंट करने का प्रयास किया।

इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से दुर्व्यवहार भी किया। इसके बाद अगले ही दिन ट्रैफिक टीआई की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एनएसयूआई नेता सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने वरुण केवलतानी और अन्य के खिलाफ धारा 126(2)-BNS, 132-BNS, 221-BNS और 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने भी उठाए थे सवाल

दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भी मंत्री गजेंद्र यादव के बिना हेलमेट बाइक चलाने को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि ट्रैफिक पुलिस स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स का चालान काट रही है। दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री खुद बिना हेलमेट पहने शहर में घूमकर इंस्पेक्शन कर रहे हैं।

उनके साथ वाले लोग भी बिना हेलमेट के शहर में घूम रहे हैं। यह सब रोड सेफ्टी महीने के दौरान हो रहा है। यह मंत्री की लापरवाही है। वे दूसरों को हेलमेट पहनने की सीख देंगे, लेकिन खुद हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। इस तरह बिना हेलमेट के घूमना और इंस्पेक्शन करना एक मंत्री को शोभा नहीं देता।

Related Articles

Back to top button