Uncategorized

भिलाई में अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को पुलिस की टीम ने घेरा बंदी कर दबोचा  आरोपी के कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त 

By Dinesh chourasiya

 

थाना भिलाई नगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि श्री राम चौक हुडको भिलाई में एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में स्कूटी से घूम रहा है। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचा

दबिश के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बिक्री से प्राप्त रकम 10800 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जुमला कीमती 1,70,800 रुपये जब्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 20(B), 27(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का नाम :

1. सौरभ दीक्षित उम्र 21 साल
पता पेपर चिल्ली बार पास कोहका, जिला दुर्ग

 

जप्त सामग्री :
▪️ अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 01 किलो 200 ग्राम
▪️ बिक्री रकम ₹10,800/-
▪️ एक्टिवा वाहन एवं मोबाइल जुमला कीमती ₹170,800/-

 

Related Articles

Back to top button