
CG में टायर प्लांट में ब्लास्ट 8 मजदूर 80% तक झुलसे सभी की हालत नाजुक, टायर गलाने के दौरान हुआ विस्फोट
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आने से 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में एक 9 महीने की मासूम भी शामिल है। घटना खरसिया थाना इलाके के बानीपाथर की है।
टायर गलाने के दौरान हुआ विस्फोट







मंगल कार्बन प्लांट में पुराने टायर पिघलाकर सड़क बनाने के लिए ऑयल तैयार किया जाता था। सुबह काम के दौरान मशीन का ढक्कन खोलते ही तेज धमाका हुआ। ऑक्सीजन अंदर जाते ही आग भड़क उठी, जिससे कई मजदूर झुलस गए।
घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्लांट के कर्मचारियों ने जानकारी देने से बचते रहे। इस हादसे में प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है।
प्रशासन और पुलिस मौके पर




घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्लांट परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि, प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।




