Uncategorized

दुर्ग बच्ची हत्याकांड DNA रिपोर्ट में रेप कर हत्या की पुष्टि:दुष्कर्म के दौरान मासूम को दर्द हुआ,तो कार्डियक-अरेस्ट से गई जान, चाचा ही निकला आरोपी

By Dinesh chourasiya

चाचा ने ही 6 साल की भतीजी से रेप कर की थी हत्या - Dainik Bhaskar

 दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची हत्याकांड में DNA रिपोर्ट आ गई है। जिसमें रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में बताया गया कि, रेप के दौरान बच्ची को दर्द हुआ, तो कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई। आरोपी चाचा ने चिल्लाते समय बच्ची का मुंह भी दबा दिया था।

दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि, उनके पास बच्ची के चाचा को आरोपी बनाने के लिए पोस्टमॉर्टम की एग्जामिनेशन रिपोर्ट थी। आरोपी ने खुद कबूल किया था। इसके साथ जो फैक्ट्स निकल कर आए थे, उस आधार पर भी यह पता चल रहा था कि, चाचा ही आरोपी है। डीएनए टेस्ट रिपोर्ट में यह साफ हो गया है।

मासूम के शव को दफनाते हुए उनके परिजन।

चाचा से मैच हुआ बच्ची का डीएनए सैंपल

चिराग जैन ने कहा कि जांच के दौरान बच्ची के शरीर से मिली कई चीजों को सैंपल के तौर पर लिया गया था। इसके बाद चारा समेत कई अन्य संदेहियों का सैंपल डीएनए के लिए लिया गया। जब सभी का डीएनए टेस्ट कराया गया, तो उसमें केवल चाचा का ही डीएनए बच्ची के शरीर से मिले सैंपल से मैच किया।

पुलिस इन फैक्ट्स को कोर्ट में पेश करेगी। जिसके आधार पर आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सकेगी।

चाचा के डीएनए से मैच किया बच्ची के शरीर से मिला सैंपल।

सोमेश को पता था कि कार का दरवाजा है खराब

दुर्ग एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि, मोहल्ले के कई लोगों को यह पता था कि, जो कार वहां खड़ी रहती है, उसके एक दरवाजे का लॉक खराब है। यह बात चाचा भी जानता है। जब उनसे बच्ची की रेप के बाद हत्या की, तो शव को कार के अंदर ही दरवाजा खोलकर छिपा दिया था। जिससे शक कार के मालिक पर जाए।

जुर्म को छुपाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

सीएसपी चिराग जैन ने कहा कि, मामले का मुख्य आरोपी मिलने के बाद अब पुलिस यह पता लगाएगी कि बच्ची के साथ चाचा ने अनाचार कर उसकी हत्या की है, यह बात किस-किसको पता थी। इसके साथ ही बच्ची की बॉडी को छिपाने में किसने किसने उसकी मदद की है। इसमें जो भी नाम सामने आएंगे। पुलिस उन्हें भी आरोपी बनाएगी और कोर्ट में पेश केरगी।

Related Articles

Back to top button