जंतर-मंतर जा रहीं ममता बनर्जी हिरासत में:प्रदर्शकारियों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने 1000 लोगों को पकड़ा; दीपके बोले- आंदोलन अब अजिंक्य लीड करेंगे CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से हिरासत में लिया गया
By Dinesh chourasiya
दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहीं बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हिरासत में लिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया है।







इससे पहले करीब एक हजार कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को जंतर-मंतर के पास से और CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से हिरासत में लिया गया। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी उनके गुरुग्राम के घर से हिरासत में लिया गया।




जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए। वहीं, वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए।
CJP ने अभिजीत दीपके का एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो जारी किया है। इसमें दीपके कहते हैं- अगर हमें हिरासत में ले लिया तो हमारे बाद इस आंदोलन को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे





