Uncategorized

भिलाई मे क्लर्क की आत्महत्या के विरोध में न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल:कोर्ट में विरोध प्रदर्शन, कामकाज ठप, जिम्मेदार अधिकारी पर FIR की मांग

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में न्यायिक कर्मचारी की आत्महत्या मामले में न्यायिक कर्मचारियों का प्रदर्शन - Dainik Bhaskar

 दुर्ग जिले में न्यायिक कर्मचारियों ने एक दिन की कलम बंद हड़ताल की। यह हड़ताल भिलाई-3 न्यायालय में काम करने वाले कर्मचारी सोमनाथ ठाकुर की आत्महत्या के विरोध में की गई है।

करीब 600 से ज्यादा कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हुए। उनका कहना है कि सोमनाथ पर काम का बहुत ज्यादा दबाव था, जिससे वो तनाव में आ गया और उसने आत्महत्या कर ली।

न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोहर खरगी ने बताया कि सोमनाथ ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें न्यायिक अधिकारी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। भिलाई-3 न्यायालय में तैनात न्यायिक अधिकारी अभिनव डहरिया के अधीन सोमनाथ काम कर रहे थे।

दुर्ग कोर्ट में कामकाज ठप

हड़ताल के कारण जिले के सभी कोर्ट में कामकाज पूरी तरह से बंद रहा। कर्मचारियों ने दुर्ग जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर आरोपी अधिकारी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

कर्मचारी संघ का कहना है कि अगर उन्हें दुर्ग में न्याय नहीं मिला तो वे हाईकोर्ट जाकर इंसाफ की मांग करेंगे।

Related Articles

Back to top button