
भिलाई में गोदाम से कॉपर वायर चुराने वाले पांच चोर को पुलिस ने पकड़ा आरोपियों के कब्जे से 52 किलो कॉपर वायर किया गया जप्त
BY Dinesh chourasiya
वर्तमान में बढ़ती चोरियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने एवं घटित चोरी की घटनाओ मे आरोपीयों को त्वरित कार्यवाही कर पकडने व अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु चालाये जा रहे अभियान मे अपराध नियंत्रण हेतु किये जा रहे पेट्रोलिंग के दौरान *थाना पुरानी मिलाई मे दिनांक 21.11.2025 को थाने में पंजीबद्ध अपराध की धारा 331 (4) 305 (ए) बीएनएस* के तहत पंजीबद्ध अपराध जिसमे प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि *दिनांक 15.11.2025 को हर्ष इंड्रस्टीज अकलोरडीह के गोडान में बिजली की कापर वायर कम होना पाये जाने* पर कम्पनी की विडीयो फुटेज चेक करने पर *कुछ आज्ञात आरोपीयो द्वारा कम्पनी अंदर प्रवेश कर बिजली की कॉपर वायर को दिनांक 09.11.2025 से 14.11.2025 तक चोरी करना पाये जाने पर* थाने मे अपराध पंजीबद्ध किया गया था l
जिस पर उक्त अपराध में चोरी के आरोपीयो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना पुरानी भिलाई के टीम गठित कर आरोपीयो की लगातार पता तलास के दौरान चोरी की घटना के बाद से फरार आरोपीयो की मुखबीर सूचना पर आरोपीयों की घेरा बंदी कर पकड़ा गया एवं उनसे पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने एवं आरोपीयो के कब्जे से कुल 52 किलो कॉपर तार जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया l







आरोपीगण:-
1. डी. वेंकटेश उम्र 24 साल साकिन जोन. 1 सेक्टर 11, थाना छावनी,
2. डी. विवेक उम्र 23 साल पता सुभाष नगर नंदनी रोड छावनी
3. के. शांता राव उम्र 25 साल पता देना बैंक के पीछे छावनी
4. रवि विश्वकर्मा उम्र 21 साल पता गौतम नगर खुर्सीपार
5. एक आपचारी बालक








