Uncategorized

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खड़ी मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन:5 की मौत, 15 घायल; अंदर फंसे हो सकते हैं यात्री, बोगी काटी जा रही

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि रेलवे ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं 15 लोग घायल हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। हादसा गटौरा स्टेशन के लाल खदान के पास हुआ है।

रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक कई यात्रियों को बोगी से सुरक्षित निकाल लिया है। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी बोगी में महिलाएं और बच्चे फंसे हुए हैं, जिन्हें निकाला जाएगा। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

रेलवे प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को मौके पर भेजा है। फिलहाल पूरे रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

बिलासपुर के लाल खदान में हादसे के बाद यात्रियों को सीढ़ियों से नीचे उतारा जा रहा।
ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों को बाहर सुरक्षित निकाला जा रहा है। हादसे वाली जगह पर यात्रियों की भीड़ जुटी है।

Related Articles

Back to top button