
Uncategorized
दुर्ग भिलाई सहित रायपुर में तेज बारिश 7 जिलों में यलो अलर्ट:राजनांदगांव-धमतरी में बिजली गिरने-आंधी चलने की आशंका; आज से मानसून की रफ्तार होगी कम
By Dinesh chourasiya
रायपुर में रविवार सुबह 10 बजे के बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं कई इलाकों में धूप छाई रही। राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर इन 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बिजली चमकने, बादल गरजने और आंधी चलने की आशंका है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
आज से पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम होगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के सभी संभाग के अधिकतर स्थान पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। वहीं सबसे ज्यादा तापमान 31.6 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री भी दुर्ग में दर्ज किया गया।











