
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में कल से भारी बारिश की चेतावनी, 5 जिलों में यलो-अलर्ट:बंगाल में बने लो प्रेशर का असर, गरज-चमक के साथ बिजली की संभावना
By Dinesh chourasiya
बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण मौसम विभाग ने पूरे छत्तीसगढ़ में कल, यानी 30 सितंबर से तेज बारिश की संभावना जताई है। इसी के चलते जांजगीर-चांपा, बालोद, बस्तर, गरियाबंद और रायगढ़ इन पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।







इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, बिजली गिरने और आंधी चलने की भी आशंका है। हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे अधिक वर्षा देवभोग में हुई, जहां 30 मिमी पानी बरसा है।








