Uncategorized

रायपुर बिलासपुर में ED की रेड:सूर्यकांत तिवारी के करीबी मीनाक्षी ट्रेडर्स में पहुंची टीम; रहेजा-सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर भी कार्यवाही जारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड पड़ी है। शुक्रवार सुबह टीम ने रहेजा, मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा है। कस्टम मीलिंग और मनी लांड्रिंग से जोड़कर यह कार्रवाई बताई जा रही है।

रायपुर के जवाहर मार्केट स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और ऑफिस में छापा मारा। टीम सुबह से ही रहेजा के ठिकानों पर मौजूद है और दस्तावेज, फाइलों समेत अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

वहीं, बिलासपुर के मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालक सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवासीय और कारोबारी ठिकानों पर ED पहुंची है। बताया जा रहा है कि सुल्तानिया परिवार के कारोबारी कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के करीबी रहे हैं।

इसमें करीब आधा दर्जन के अफसर शामिल होने की बात सामने आई है, जो निवास व व्यावसायिक ठिकानों से कागजातों की जांच कर पूछताछ कर रही है।

कोयला घोटाले से जुड़ा मामला

जानकारों का कहना है कि ED की टीम प्रदेश में कोयला घोटाले के साथ ही शराब घोटाले को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस छापेमारी को भी वित्तीय लेन-देन और संभावित कोयला कारोबार से जुड़ी गड़बड़ी का हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर ED ने अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

दो गाड़ियों में आई ईडी की टीम

बिलासपुर में सुबह-सुबह दो गाड़ियों में आई ईडी की टीम क्रांति नगर पहुंची और वहां भी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। दोनों जगहों पर टीम पूरे रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है।

मीनाक्षी सेल्स सुल्तानिया ग्रुप का कोयला, सीमेंट, छड़ का कारोबार

बताया जा रहा है, मीनाक्षी सेल्स सुल्तानिया ग्रुप का कोयला, सीमेंट, छड़, स्टील, ट्रेडिंग का कारोबार है। हालांकि, ED की ये कार्रवाई किन गड़बड़ी को लेकर है फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

लेकिन जिस तरह कोयला, शराब, मनी लॉड्रिंग को लेकर केंद्रीय एजेंसियां जांच और कार्रवाइयां कर रही हैं, माना जा रहा है, ED को कोई बड़ा इनपुट मिला है। ED की ये कार्रवाई मनी लॉड्रिंग से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है। ED के अधिकारी ग्रुप से जुड़े कारोबारियों से पूछताछ कर रहे हैं।

ईडी की टीम का कहना है कि पूरे मामले में वित्तीय लेन-देन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की जा रही है। वहीं, जांच के सिलसिले में आसपास के इलाके में सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button