Uncategorized

छत्तीसगढ़ में आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट. कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:बंगाल में बने सिस्टम से 2 दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान 

By Dinesh chourasiya

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से आज पूरे छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, खासकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ में। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। रायपुर शहर में 76 मिमी, आरंग में 132 मिमी और गोबरा-नवापारा में 143 मिमी बारिश हुई। रायपुर जिले में औसतन 85 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई है।

इसी दौरान आरंग में एक युवक महानदी के टीले पर फंस गया, जिसे पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक, युवक का पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह बियर पीकर नदी किनारे टीले पर सो गया।

पानी का स्तर अचानक बढ़ने से वह फंस गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। वहां घूमने पहुंचे कुछ लोगों ने उसे देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने SDRF की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

Related Articles

Back to top button