Uncategorized

दुर्ग में पेयजल समस्या का  समाधान:6.50 करोड़ से बनेगी नई टंकी, लगेंगे हाई कैपेसिटी पंप, 4 वार्डों को मिलेगी राहत

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने दुर्ग शहर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए 6 करोड़ 50 लाख 53 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से शिवनाथ नदी इंटकवेल पर 120 एचपी के तीन हाई कैपेसिटी मोटर पंप लगाए जाएंगे। इनका संचालन स्काडा सिस्टम से होगा।

गया नगर वार्ड-4 में 15 लाख लीटर क्षमता की नई पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा। टंकी निर्माण पर 1.99 करोड़ रुपए खर्च होंगे। टंकी तक पानी पहुंचाने के लिए राइजिंग लाइन बिछाई जाएगी। इस पर 1.21 करोड़ रुपए खर्च होंगे। स्काडा सिस्टम की स्थापना पर 18 लाख रुपए का व्यय होगा।

नई टंकी बनने से गया नगर, मठपारा, राजीव नगर और राम नगर वार्ड के निवासियों को पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी। अन्य पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए 20 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि भी स्वीकृत की गई है।

नगर निगम महापौर अल्का बाघमार के अनुसार, सभी कार्य जेम पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी निविदा प्रक्रिया से किए जाएंगे। कार्य पूरा होने पर उपयोगिता रिपोर्ट और फोटोग्राफ्स जमा करना अनिवार्य होगा। यह योजना शहर के जल वितरण तंत्र को आधुनिक और सक्षम बनाने में सहायक होगी।

Related Articles

Back to top button