
पत्रकार कल्याण महासंघ, छत्तीसगढ़ का तृतीय स्थापना दिवस व सम्मान समारोह ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न- नामदेव
By Dinesh chourasiya
राजनांदगांव से डॉ. आर.एल.कानडे, पत्रकार सुरेन्द्र गुप्ता, समाजसेवी कांति मौर्य, रंगकर्मी -सुदेश यादव का सम्मान
राजनांदगांाव. पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बस्तर संभाग प्रभारी दिनेश नामदेव ने बताया कि पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का तृतीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह ऐतिहासिक सफलता के साथ राजधानी रायपुर के वृन्दावन हॉल में संपन्न हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर विधायक पुरन्दर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर, अध्यक्षता शिक्षाविद मधुकर द्विवेदी जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर मीनल चौबे नगर निगम रायपुर, अमरजीत छाबड़ा अध्यक्ष अल्पसख्ंयक आयोग छ.ग.शासन रायपुर, डॉ. देवधर महंत कवि साहित्यकार, महेन्द्र जायसवाल समाजसेवी, संत लखन मुनि साहेब प्राचीन कबीर कुटी तर्रेकेला, डॉ. पी.के. तिवारी प्रधान संपादक दैनिक दबंग स्वर, निशांत भाई सीईओ एमएनएस न्यूज व पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सेवकदास दिवान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता एवं पत्रकारिता के पुरौधा गणेश शंकर विद्यार्थी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में राजनांदगांव के पत्रकार सुरेन्द्र गुप्ता ब्यूरोचीफ दैनिक दैनन्दिनी का सम्मान कलमवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान की कड़ी में डॉ. एवं अधिवक्ता आर.एल. कानडे शिक्षाविद का सम्मान शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया एवं समाजसेवी के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान से कांति मौर्य व रंगकर्मी सुदेश यादव को कला के क्षेत्र में कला सम्मान से सम्मानित किया गया। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व बस्तर संभाग प्रभारी दिनेश नामदेव को पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित किया गया व सम्मान की कड़ी में राजनांदगांव से पत्रकार तरूण पटेल, पत्रकार मनीष दयाल, पत्रकार किरण सुलेमान, सारा सुलेमान, पत्रकार कासिम खान का भी सम्मान प्रदेश स्तर पर किया गया। उपरोक्त जानकारी दिनेश नामदेव ने विज्ञप्ति में दी।
विनीत – दिनेश नामदेव – मो. 8319958839, 9589204038, 9098184737, 9406068050




