भिलाई में कुख्यात अपराधी दीपक नेपाली ने शुरू की अवैध वसूली:कुछ दिन पहले ही छूटा है जेल से, घर पहुंचकर किया युवक पर जानलेवा हमला 1आरोपी दबोचा गया बाकी फरार
By Dinesh chourasiya

भिलाई में महादेव सट्टा से जुड़ा बड़ा नाम और आदतन बदमाश दीपक नेपाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध वसूली करते हुए एक युवक पर जानलेवा हमला किया है। वैशाली नगर पुलिस ने दीपक सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि 18 नंबर रोड कैंप निवासी प्रदीप चौबे की पत्नी स्नेहा चौबे ने बुधवार देर रात वैशाली नगर थाने में दीपक नेपाली, शुभम यादव, उसके चाचा राम प्यारे यादव और राजा के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।







प्रदीप चौबे ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे वो अपने घर गया और खाना खापीकर सोने चला गया। रात 10.30 शुभम यादव के उसके मोबाइल में फोन आया। शुभम ने उसे बाहर आने के लिए बोला। प्रदीप को ये नहीं पता था कि उसके साथ अन्य गुंडे लोग भी आए हैं। वो जैसे ही बार निकला उन लोगों प्रदीप चौबे से गाली गलौज शुरू कर दी। प्रदीप ने मना किया उन लोगों ने उसके साथ हाथा पाई शुरू कर दी।
प्रदीप चौबे ने बताया कि उनके साथ कैंप वन और भिलाई का सबसे बड़ा गुंडा दीपक नेपाली भी मौजूद था। शुभम उसके चाचा राम प्यारे यादव, राजा और दीपक नेपाली ने प्रदीप को बुरी तरह मारा। इसके बाद उसका गला दबा दिया और उसके सिर को दीवार से कई बार पटका।
पति के ऊपर जानलेवा हमला होता देख जैसे ही उसे बचाने के लिए स्नेहा चौबे आई उन लोगों ने उसे भी धक्का दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद स्नेहा ने डायल 112 में फोन कर पुलिस को बुलाया। डायल 112 की गाड़ी आने के बाद भी आरोपी वहीं मौजूद रहे। इसके बाद वहां से चले गए।




जमीन का कमीशन ना दने को लेकर की मारपीट
प्रदीप चौबे ने बताया कि वो प्रॉपर्टी का काम करता है। शुभम के चाचा राम प्यारे यादव ने एक मकान का उससे सौदा कराया था। उस सौदे में प्रदीप ने पार्टी से 12 लाख रुपए लिया और लगभग ढाई लाख रुपए लेना बाकी था। राम प्यारे उससे अपना 50 हजार रुपए कमीशन मांग रहा था और प्रदीप चौबे बोल रहा ता कि ढाई लाख रुपए जो बचा है वो रकम आने पर वो उसे पैसा दे देगा। इसके बाद वो दीपक नेपाली को लेकर वसूली करने उसके घर पहुंच गया।
हाउसिंग बोर्ड निवासी युवक पर भी किया जानलेवा हमला
जेल से छूटने के बाद दीपक नेपाली ने ये दूसरी बार किसी के ऊपर जानलेवा हमला किया है। कुछ दिन पहले ही छावनी थाना अंतर्गत ओम शांति चौक के पास उसने एक 20 साल के युवक पर जानलेवा हमला किया था। इसमें युवक के पेशाब की नली में भी चोट आई थी। युवक हाउसिंग बोर्ड का रहने वाला था। बाद में उसके पिता तोती को इलाज का खर्च देकर और दबाव बनाकर दीपक ने एफआईआर होने से रोक लिया था।
कुछ दिन पहले ही छूटा है जेल से
दीपक नेपाली दुर्ग जिले का कुख्यात बदमाश है। उसके खिलाफ अवैध वसूली, हत्या का प्रयास, मारपीट जैसे कई अलग अलग मामले दर्ज हैं। हत्या के प्रयास के मामले में वो काफी दिन तक जेल में रहा और कुछ दिन पहले ही अंबिकापुर जेल से छूटकर बाहर आया है।
दीपक नेपाली और उसके भाई लुकेश व नीरज नेपाली के खिलाफ महादेव सट्टा का पैनल चलाने का भी आरोप है और कई थानों में मामला भी दर्ज है।




