Uncategorized

अभिनेता सलमान खान के घर में घुसा दुर्ग का युवक:आरोपी को एक बार भगाया तो फिर कार में छिपकर आया; पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर में छत्तीसगढ़ का एक युवक घुस गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। दोनों मामलों की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 मई की है। खुलासा गुरुवार को हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जीतेंद्र कुमार (23 साल) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का रहने वाला है। वहीं, बुधवार की रात ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। 2 दिन में यह दूसरी घटना थी।

बांद्रा में FIR दर्ज, आरोपी को एक बार भगाया तो फिर लौट आया

सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी संदीप नारायण की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की है। संदीप ने बताया कि 20 मई की सुबह 09:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते देखा गया। मैंने उसे समझाया और उसे चले जाने को कहा। इस पर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।

संदीप ने कहा कि वह शख्स शाम करीब 7:15 बजे फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर वापस आया। इसके बाद इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गेट के अंदर एंट्री कर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ

  • 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं।
  • सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।
  • गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button