Uncategorized

दुर्ग के राइस मिल में लगी भीषण आग:बारदानों तक पहुंचने के बाद भड़की, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

By Dinesh chourasiya

राइस मिल में लगी भीषण आग - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के मुरमुंदा क्षेत्र में स्थित श्री गंगा पैड़ी प्रोसेस (राइस मिल) में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। आग बारदाने और धान तक पहुंच गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने 6 गाड़ी पानी की मदद से आग पर कई घंटे बाद काबू पा लिया है।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने मुताबिक, अग्निशमन कर्मियों ने राइस मिल में लगी आग को बड़े बहादुरी से काबू किया। इसके लिए 6 फायरब्रिगेड गाड़ी पानी का उपयोग किया गया। समय रहते आग पर काबू पाने से आग और आगे नहीं बढ़ सकी। जिससे किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

जेसीबी से तोड़ी गई मिल की शेड से बनी दीवार।

धुआं के चलते आग बुझाने में आई दिक्कत

पूरे राइस मिल में काफी धुआं भर गया था। जिसके चलते अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में बहुत तकलीफ हो रही थी। इसके बाद आग बुझाने में मदद के लिए जेके लक्ष्मी सीमेंट से एक फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

Related Articles

Back to top button