Uncategorized

रायपुर पुलिस ने कोलकाता-गुवाहाटी में किराएदार बनकर मारी रेड:महादेव-ऐप पैनल से सट्टा खिलाते 6 राज्यों के 14 सटोरिए दबोचा,500 अकाउंट से करोड़ों का लेनदेन

By Dinesh chourasiya

 इस मामले में आरोपियों से रकम लेने-देन के लिए उपयोग किये जाने वाले लगभग 500 बैंक खातों से करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और असम के गुवाहाटी में छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 राज्यों के 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी महादेव सट्टा ऐप के पैनल से IPL में सट्टा खिला रहे थे। 500 बैंक खातों से करोड़ों लेन-देन के सबूत मिले हैं।

रायपुर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से करीब 30 लाख रुपए का मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है। रेड करने के लिए पुलिसकर्मी खुद किराएदार बनकर फ्लैट देखने के बहाने अंदर घुसे थे।

रेड करने के लिए पुलिसकर्मी खुद किराएदार बनकर फ्लैट देखने के बहाने भीतर घुसे थे।

निखिल वाधवानी से मिला क्लू

रायपुर SSP डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के मुताबिक, 13 अप्रैल को पुलिस ने देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पंडरी ओवर ब्रिज के नीचे ऑनलाइन सट्टा खिलाते निखिल वाधवानी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की टीमों को कोलकाता और गुवाहाटी रवाना किया गया।

इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में लिया था फ्लैट

जिसके बाद पुलिस रेड मारने के लिए खुद किराएदार बनकर फ्लैट के भीतर गई। जहां से पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन राजघर के पास एक अपार्टमेंट से 6 आरोपी और राजारहाट से 2 आरोपी गिरफ्तार किया है। वहीं, गुवाहाटी में 6 आरोपी अरेस्ट किए। इन आरोपियों ने फ्लैट को इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की आड़ में किराए पर लिया था। यह सभी आरोपी महादेव ऐप के अलग-अलग पैनल से सट्टा खिला रहे थे।

पुलिस ने देश के 6 राज्यों के 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 30 लाख का माल मिला

पुलिस ने इन सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में 67 मोबाइल, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 एटीएम कार्ड, 15 कई कंपनियों के सिम कार्ड, 32 कई बैंकों के पासबुक, 3 बैंक चेकबुक, 1 सिक्योरिटी कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और 3 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब भी मिला है। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है।

500 बैंक खातों से करोड़ों लेन-देन के सबूत

इस मामले में आरोपियों से रकम लेने-देन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लगभग 500 बैंक खातों से करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया है। इसे लेकर पुलिस सभी बैंक से डॉक्यूमेंट के माध्यम से जानकारी इकट्ठा कर रही हैं। पैनल ऑपरेटरों से 25 लाख रुपए और 15 लाख रुपए में पैनल लेने की जानकारी पुलिस को मिली है।

IPL-2025 के सीजन में 41 अरेस्ट

रायपुर क्राइम ब्रांच ने आईपीएल 2025 के सीजन में अब तक 17 मामलों में करीब 41 लोगों का अरेस्ट किया है। जो ganjanand app, Mr bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassiceÛch-99-com, FunÛch app, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com

Shubhlabh app, Gold363 app नामक के एप, आईडी, पैनल और लिंक के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। इनके कब्जे से 116 मोबाइल, 9 लैपटॉप, 3 लाख 74 हजार 300 रुपए कैश, चारपहिया/दोपहिया गाड़ियों समेत करीब 72 लाख का माल बरामद किया है।

कोलकाता से पकड़े गए आरोपी

  • पंकज वासवानी (24) निवासी गोधू चौक सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाइन बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
  • रवि सजनानी (36) निवासी जे-11 ग्रीन ऑर्चिड दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।
  • रोशन कुमार ठाकुर (20) निवासी ग्राम मिलकीटोला थाना अलीनगर जिला दरभंगा (बिहार)।
  • प्रतीक सोनी (20) निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा मंदिर चौक थाना सिविल लाइन बिलासपुर।
  • संदीप अमरानी (30) निवासी शिव टॉकिज के पीछे कटनी कैम्प उमरिया थाना कोतवाली जिला कटनी (म.प्र.)।
  • अंकुल मिश्रा (21) निवासी बॉस मेडिकल के पास मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
  • दीपांशु गुप्ता (23) निवासी देवी मंदिर गली मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
  • ताज्जु मसीह (42) निवासी ग्राम कतिब थाना भटारा जिला गुरदासपुर (पंजाब)। हाल पता – शारदापारा कैम्प-7 भिलाई पावर हाउस थाना सुपेला जिला दुर्ग।

गुवाहाटी असम से पकड़े गए आरोपी

  • कुशल साहू (24) निवासी वार्ड नंबर 12 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
  • जीत सिंह (25) निवासी कैम्प -01 स्टील नगर भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।
  • सूजल रूपरेला (19) निवासी गली नंबर 03 कटोरा तालाब सिविल लाईन रायपुर। हाल पता – ओम अस्पताल के पास चंगोराभाठाथाना डी.डी.नगर रायपुर।
  • अनुराग डहरिया (25) निवासी श्रीवास्तव कालोनी थाना कोडिपुरा छिंदवाड़ा (म.प्र.)।
  • हरदीप सिंह (19) निवासी स्टेशन के सामने मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
  • भानू सिंह राजपूत (25) निवासी ग्राम बाईपुर थाना सिकंदरा आगरा (उ.प्र.)।

Related Articles

Back to top button