Uncategorized

भिलाई में ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी बच्ची,ट्रेलर ने रौंदा चाचा संग घर जा रही थी 12 साल की भतीजी, पिता बोले-सबकुछ चला गया

By Dinesh chourasiya

पायल पटेल मृतिका - Dainik Bhaskar

 पुरानी भिलाई थाना इलाके में सड़क हादसे में 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। वो अपने चाचा के साथ बाइक पर घर जा रही थी। रास्ते में अचानक ब्रेकर में बाइक उछली और वो नीचे गिर गई। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने बच्ची को रौंद दिया। घटना मंगलवार शाम डुंडेरा चौक में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मृतिका की पहचान पायल पटेल (12) निवासी डुंडेरा के रूप में हुई है। पायल के दादा और चाचा डंडेरा से कुछ दूर पगबंदी गांव में रहते हैं। उनके घर में ज्वारा पूजा का कार्यक्रम था। उसे देखने के लिए पायल अपने चाचा सोमलाल पटेल के साथ उनके घर गई थी। मंगलवार शाम को चाचा के साथ बाइक पर घर आ रही थी।

ट्रेलर को जब्त कर खड़ा कराया गया थाने में।

बच्ची को रौंदते हुए निकल गया ट्रेलर

शाम लगभग 6-7 बजे के बीच जैसे ही उमदा मोड़ के पास पहुंचे, तेज रफ्तार बाइक अचानक ब्रेकर पार की, तो बच्ची बाइक से उछलकर नीचे जा गिरी। इसी दौरान पीछे एक ट्रेलर ब्रेक नहीं लगा सका और बच्ची को रौंदता हुए निकल गया।

सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि बच्ची का शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद बच्ची के शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया।

चाचा और पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल स्थित मॉर्चुरी में बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया गया। यहां चाचा सोमलाल पटेल का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका कहना था कि, पायल काफी खुश थी। बोल रही थी चाचा उसे घर जल्दी छोड़ दो। उसके एग्जाम शुरू होने वाले हैं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

पिता ने कहा- उसका सबकुछ लुट गया

एक तरफ जहां पायल के दादा संतराम पटेल ने मुआवजा देने के साथ ही ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, वहीं बच्ची के पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका कहना है कि उसका सबकुछ चला गया। उसके तीन बच्चे हैं। इसमें पायल दूसरे नंबर की थी। वो काफी खुशदिल थी। पायल के जाने से उसका सबकुछ चला गया है।

Related Articles

Back to top button