Uncategorized

CG में भालू का मुंह-पंजा तोड़ा, तड़पाकर  तड़पाकर मार-डाला, सिर पर कई वार किए, पैरों को तार से बांधा; आरोपी पर ₹10 हजार का इनाम

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बस्तर में भालू के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ ग्रामीणों ने भालू के पैरों को तार से डंडे पर बांधा, मुंह और पंजा तोड़ा, सिर पर वार किया है। इस दौरान भालू दर्द से तड़पता रहा। बताया जा रहा है कि तड़पा-तड़पा कर उसे मार दिया गया है।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह सुकमा जिले के केरलापाल का है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है। करीब 2 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में एक ग्रामीण भालू के कान को पकड़कर खींच रहा है। दूसरा ग्रामीण उसके सिर में हाथ से जोर-जोर से मार रहा है। इससे पहले भालू की इतनी पिटाई की गई कि उसका मुंह तोड़ दिया गया। मुंह से खून निकल रहा है। वहीं वन विभाग ने आरोपी का पता बताने पर 10 हजार इनाम देने की घोषणा की है।

वन विभाग ने आरोपी का पता बताने पर 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
वन विभाग ने आरोपी का पता बताने पर 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

देखिए भालू से हुई क्रूरता की तस्वीरें.. जो आपको विचलित भी कर सकती हैं

भालू की इतनी पिटाई की गई कि उसका मुंह तोड़ दिया गया, पैर को लकड़ी से बांधा गया।
ग्रामीण की पिटाई से भालू का जबड़ा टूट गया, खून बहता रहा। लोग उसे पीटते रहे।
इस तरह तार और लकड़ी से बांधा गया और पंजों को एक शख्स नोचते दिखा।

पंजे को तोड़ा, बाल भी खींचे गए

वीडियो में युवक पहले उसके सिर पर वार करता दिखा फिर उसके पंजे को भी तोड़ता नजर आया। बाल खींचे गए। जिस जगह पर भालू के साथ यह क्रूरता हुई वहां पास में ही ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी खड़े हैं। जो जोर-जोर से हंस रहे।

भालू के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भालू के बाल खींचता हुआ युवक।
लोगों की पिटाई के दौरान भालू चिल्लाता रहा लेकिन लोग उसे पीटते रहे।

अफसर बोले- एक्शन लेंगे

वहीं CCF आरसी दुग्गा ने कहा कि इसपर तत्काल एक्शन लिया जाएगा। वीडियो में दिख रहे लोग कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं इसका पता लगाएंगे। जिसके बाद वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत इनपर कार्रवाई होगी। इसमें 2 साल की सजा से लेकर आजीवन कारावास का प्रावधान है।

Related Articles

Back to top button