







: बिलासपुर – चकरभाठा क्षेत्र में आत्महत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को 35 वर्षीय रामप्रकाश कौशिक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक चकरभाठा बस्ती का निवासी था।




प्रारंभिक जांच में नशा और अवसाद को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की जांच की जाएगी।




