
कल रायपुर दौरे पर रहेंगे CM केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान, कार्यकर्ता सम्मेलन में करेंगे शिरकत
By Dinesh chourasiya
रायपुर। : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी पार्टिया जोर-शोर से अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं, इसी कड़ी में कल (19 अगस्त) को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे.
AAP के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 19 अगस्त को रायपुर में पार्टी का एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है. इसमें दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हो रहे हैं.







कोमल हुपेंडी ने बताया कि 19 अगस्त को एयरपोर्ट रोड स्थित जैन मानस भवन में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन प्रस्तावित है. प्रोग्राम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे. कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देंगे.











