
रायपुर के रिहायशी एरिया में भड़की आग टेंट गोडाउन में बांस और कपड़ों के चलते फैली लपटें; आसपास लोगों की भीड़ लगी
By Dinesh chourasiya
रायपुर के रिहाइशी एरिया के प्रियंका साउंड एड लाइट टेंट के गोडाउन भीषण आग लग गई। तेज आग की लपटें ऊपर आसमान में दूर-दूर तक दिख रही है। बताया जा रहा है कि, गोदाम में भारी मात्रा में बांस और टेंट के कपड़े थे। जिस वजह से आग तेजी से फैल गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि, मरीना सिंधू ने 10 साल से गोडाउन को किराए पर दिया था। घटना स्थल टिकरापारा के शीतला चौक पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है।







रायपुर में रिहायशी इलाके में आग की तस्वीर



गर्मी आते ही बढ़ रही आग लगने की घटना
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कल (सोमवार) ही ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि करीब 200 ट्रांसफॉर्मर जल गए। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। इसमें बिजली विभाग को करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना कोटरा रोड के गजानंद पुरम कॉलोनी की है। गर्मी का सीजन आते ही आग लगने की घटनाएं फिर बढ़ने लगी है।








