
Uncategorized
CG में पत्रकार मुकेश-हत्याकांड मामले में SIT ने पेश की 1200 पन्नों की चार्जशीट:72 लोगों को बनाया गवाह, हत्यारों ने पहले खाना खिलाया, फिर मारकर सेप्टिक-टैंक में डाला था
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड केस में SIT ने बीजापुर कोर्ट में 1200 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट पेश की है। SIT ने 72 लोगों को गवाह बनाया है। आरोपियों ने मुकेश को मारने से पहले खाना खिलाया, फिर गला घोंटा था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
हत्याकांड की जांच के लिए सरकार ने 11 सदस्यीय जांच टीम (SIT) का गठन किया था। करीब 2 महीने तक जांच करने के बाद SIT की टीम ने जांच रिपोर्ट बनाई। IPS मयंक गुर्जर ने 18 मार्च यानी मंगलवार को चार्जशीट और केस डायरी कोर्ट में पेश की। आरोपी सुरेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके अभी जेल में हैं।











