
भिलाई में कार पर खड़े होकर युवक कर रहे थे स्टंट, 5 को पुलिस ने हिरासत में लिया
By Dinesh chourasiya
भिलाई में चलती कार में स्टंट का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार जब्त किया गया है। जबकि चार साथियों को हिरासत में लिया गया है। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर कार सवार (CG 07 CN 6610) युवकों ने उतई-नेवई मेन रोड पर ओवरब्रिज के पास स्टंटबाजी करते नजर आए। चलती गाड़ी का गेट खोल कर युवक लटकते दिखे। जबकि एक युवक कार की रूफ खड़ा हुआ दिखाई दिया।







स्टंटबाजी का अन्य कार सवार युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद 26 नवंबर को पेट्रोलिंग आरक्षक अरुण मिश्रा ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस करते हुए जांच शुरू की गई।

कार चालक समेत सभी साथी गिरफ्तार
पुलिस ने वीडियो और मौके की जांच के आधार पर ड्राइवर की पहचान ग्राम उमरपोटी के रहने वाले मेराज शाह (23) के रूप में की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने मेराज शाह को गिरफ्तार कर लिया और कार को भी जब्त कर लिया।




स्टंट करने वाले चारों युवक भी पकड़े गए
कार में मौजूद अन्य चार युवकों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। ये युवक स्टंट के दौरान मौजूद थे। पुलिस के अनुसार उनका आचरण अपराध की श्रेणी में पाया गया।
जिसमें रहमान साव (22, उल्लासनगर कोहका) अदनान खान (23, डिपरापारा), चंदन शाह (24, स्टेशन मरौदा), हुसैन शाह (21, जुनवानी) का नाम शामिल है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




