Uncategorized

CG के बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष के घर IT रेड:श्याम सोमानी के दफ्तर पर भी दबिश; रायपुर से पहुंची टीम; खंगाल रहे दस्तावेज

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और बिल्डर श्याम सोमानी के घर IT की रेड पड़ी है। उनके जगदलपुर निवास और दफ्तर में रायपुर की टीम ने सुबह दबिश दी है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की शिकायत थी।

सुबह से ही IT की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। करीब 10 से 12 अधिकारी पहुंचे हैं। हालांकि, स्थानीय टीम को इसकी जानकारी नहीं है।

श्याम सोमानी बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं। उनकी बस्तर में BMS कंस्ट्रक्शन कंपनी है। साथ ही बस्तर मंडी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे इमली, महुआ जैसे वनोपज के बड़े व्यापारियों में से एक हैं।

श्याम सोमानी के BMS हाउस में इन गाड़ियों से पहुंची है आयकर विभाग की टीम।

सराफा कारोबारी के घर पड़ी थी रेड

करीब सालभर पहले जगदलपुर के सराफा व्यापारी के घर IT की रेड पड़ी थी। पारस ज्वेलरी शॉप और घर में IT की टीम ने दबिश दी थी। आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। उस समय भी रायपुर की टीम ने कार्रवाई की थी।

वहीं 2 साल पहले जगदलपुर में खनिज विभाग के उप संचालक एसएस नाग के घर में भी रेड की कार्रवाई हुई थी। ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने रेड की थी ।

Related Articles

Back to top button