Uncategorized

CG में साइबर ठगों ने लोगों से 168 करोड़ ठगे:विधानसभा में गृहमंत्री शर्मा बोले- 12 केस सिर्फ डिजिटल अरेस्ट के; 6 पुलिसकर्मी बनेंगे साइबर कमांडो

By Dinesh chourasiya

L

छत्तीसगढ़ में 2024/25 में अब तक लोगों से 168 करोड़ की साइबर ठगी हुई है। इनमें 12 केस सिर्फ डिजिटल अरेस्ट के हैं। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान अजय चंद्राकर के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, 5 करोड़ 20 लाख वसूल किए गए हैं। 4 करोड़ की राशि खातों में फ्रीज है। जिसे लोगों को दी जाएगी। मामले में 722 लोगों को चिन्हित किया गया है। 347 लोग अरेस्ट किए गए हैं।

विजय शर्मा ने कहा, कि साइबर ठगी रोकने के लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर पांच रेंज में थानों को साइबर थाने के रूप में अपग्रेड किया गया, जिलों में एक-एक साइबर सेल बनाए गए हैं। यहां 69 लोग कार्यरत हैं। 6 पुलिसकर्मी साइबर कमांडो की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 129 लोग स्पेशल ट्रेनिंग लेकर काम कर रहे हैं।

साइबर थानों में एडवांस्ड डिवाइस का इस्तेमाल

गृहमंत्री शर्मा ने कहा, कि सरकार ने दो करोड़ 77 लाख की लागत से साइबर भवन का निर्माण कराया है। यहां 51 लाख के सॉफ्टवेयर खरीदे गए, यूनिफाइड फॉरेंसिक डिवाइस, मोबाइल फॉरेंसिक किट डिटेक्शन, डिस्क स्टोरेज के लिए सिस्टम मौजूद है।

विजय शर्मा ने बताया कि CG पुलिस 6 कर्मचारी साइबर कमांडो की ट्रेनिंग ले रहे हैं, साइबर ठगी रोकने अलग से कोई भर्ती नहीं होगी।

कांग्रेसियों की जासूसी पर बवाल, गर्भगृह तक पहुंचे 20 विधायक सस्पेंड

प्रश्नकाल के शुरुआत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी का आरोप लगाकर कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करते हुए गर्भ गृह तक पहुंच गए। सदन में नारे लगाए गए कि ED से डराना बंद करो जिसके बाद स्पीकर ने महंत सहित 20 कांग्रेसी विधायकों को सस्पेंड कर दिया। हालांकि 5 मिनट बाद ये सस्पेंशन खत्म कर दिया गया।

सदन में उमेश पटेल ने बताया, कि रायपुर में दंतेवाड़ा पुलिस के कुछ कर्मचारी और अधिकारियों को कांग्रेसियों ने पकड़ा है। इसे लेकर पूर्व सीएम भूपेश ने सोशल मीडिया पर दावा किया है, कि सरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी करवा रही है। पुलिसकर्मी उनके बंगले के बाहर रेकी करते मिले। घटना को लेकर विपक्ष के सदस्य सीट से उठकर नारेबाजी कर रहे थे।

इससे पहले डॉ रमन सिंह ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की। उन्होंने लता उसेंडी को सवाल करने को कहा, लता उसेंडी ने स्वास्थ्य मंत्री से मेडिकल सप्लाई को लेकर सवाल किया। इस बीच डॉ रमन सिंह की मेज के करीब आकर कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करते रहे।

लोकतंत्र के प्रति भाजपा के अविश्वास का एक और उदाहरण- भूपेश बघेल

इससे पहले भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को कौन सा डर सता रहा है कि विपक्ष के नेताओं की जासूसी करवा रही है?

रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर जासूसी करते हुए एक पुलिस अधिकारी को पकड़ा गया है। यह लोकतंत्र के प्रति भाजपा के अविश्वास का एक और उदाहरण है।

Related Articles

Back to top button