
Uncategorized
हाईटेक सफाई ने बढ़ाई महाकुंभ की सुंदरता, 24 घंटे चलती रहीं ट्रैश स्कीमर मशीनें, एक दिन में 15-20 टन कचरा निकाला
By Dinesh chourasiya
नव्य-भव्य-दिव्य और डिजिटल महाकुंभ का समापन हो चुका है। 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। ऐसे में प्रशासन के सामने गंगा-यमुना की स्वच्छता बनाए रखना बड़ी चुनौती रही। इसके लिए न सिर्फ मैनुअल, बल्कि हाइटेक मशीनों को लगाया गया। इनमें ट्रैश स्कीमर मशीनों ने सबसे बड़ा रोल अदा किया।
संगम में श्रद्धालुओं के प्रवाहित किए गए फूल-पत्तियां भरी पड़ी थीं। मशीनों से इन्हें बाहर निकाला गया।एक दिन में 15-20 टन कचरा निकाला गया। इसके अलावा, 16 हजार सफाईकर्मियों ने घाटों, सड़कों और टेंट सिटी में साफ-सफाई के लिए दिन रात काम किया











