Uncategorized

दुर्ग नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह:नव निर्वाचित महापौर अल्का बाघमार 60 पार्षदों के साथ लेंगी शपथ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल

By Dinesh chourasiya

 

महापौर अल्काबाघमार जीत के बाद अपने विजयी पार्षदों के साथ - Dainik Bhaskar

दुर्ग नगर पालिक निगम में महापौर और पार्षदों के लिए चुनाव सपन्न हो गया है। आज यानि 1 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सासंद विजय बघेल करेंगे।

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार सहित 60 निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाएंगी। ये कार्यक्रम दुर्ग नगर निगम परिसर में मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित होगा। इस शपथ समारोह के बाद शहर सरकार की नई टीम तैयार हो जाएगी।

शपथ समारोह विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथिगण पूर्व सासंद सरोज पांडेय, शहर विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चन्द्राकर, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक रिकेश सेन, विधायक ईश्वर साहू, पूर्व चेयरमेन छग राज्य हाउसिंग बोर्ड भूपेंद्र सवन्नी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक और पूर्व स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहेंगे।

60 नव निर्वाचित पार्षद लेंगे शपथ ​​​​​​

दुर्ग नगर निगम में महापौर के रूप में सिर्फ अल्का बाघमार ही भारी मतो से जीतकर नहीं आई हैं, बल्कि उनके साथ उनकी 40 पार्षदों की जंबो टीम भी है। दुर्ग नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में 60 नव निर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे। इसमें भाजपा के 40, कांग्रेस के 12 पार्षद और 8 निर्दलीय पार्षद शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम की तैयारी पूरी

आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा शपथ कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, दिनेश नेताम, आरके जैन, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, गिरीश दीवान, राजेन्द्र ढाबाले, संजय ठाकुर, रेवा राम मनु, धर्मेंद्र मिश्रा, एसके केलवानी सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button