Uncategorized

CG में IED ब्लास्ट जवान के पैर के उड़े चिथड़े:एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे; CRPF जवान गंभीर हालत में रायपुर रेफर

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक जवान जख्मी हो गया है। जवान का नाम एम एन शुक्ला है, जो CRPF की 231 बटालियन की एफ कंपनी में प्रधान आरक्षक के पद पर पोस्टेड है। जवान की स्थिति गंभीर है। रायपुर रेफर किया गया है। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कमल पोस्ट से CRPF के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान CRPF जवान का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। IED की ताकत इतनी थी कि जवान के पैर के चिथड़े उड़ गए।

दंतेवाड़ा जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक जवान जख्मी हो गया है।

ब्लास्ट के बाद साथियों ने उन्हें मौके से निकाला और कैंप लेकर पहुंचे। ASP आरके बर्मन ने कहा कि, जवान को अस्पताल रेफर किया गया है। इलाज जारी है। साथ ही नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन भी जारी है।

Related Articles

Back to top button