Uncategorized

दुर्ग निगम में महापौर और पार्षद के लिए वोटिंग जारी:2 बजे तक 41% मतदान; वार्ड-51 में नंबर का मिलान नहीं हुआ, वोटर्स लौटे

By Dinesh chourasiya

दुर्ग नगर निगम चुनाव के लिए आज मंगलवार मतदान जारी है। मेयर के लिए 2 और 60 वार्ड पार्षद के लिए 228 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। दोपहर 2 बजे तक 41 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं दोपहर 12 बजे तक 24.28% वोटिंग हुई थी।

दुर्ग नगर निगम में कुल वोटर 2 लाख 37 हजार 955 वोटर है। जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 16 हजार 33 और महिला मतदाता 1 लाख 21 हजार 896 है। वहीं, यहां 265 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से करीब 213 मतदान केंद्र ऐसे है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा काफी ज्यादा है।

मतदान के लिए 18 दस्तावेज मान्य

पहचान पत्र, फोटोयुक्त बैंक/डाकघर पासबुक, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, सरकारी कर्मचारियों के फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक दस्तावेजों में 10वीं-12वीं की फोटोयुक्त अंकसूची और छात्र की पहचान पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button