Uncategorized

भिलाई के मात्री बाग में फ्लावर शो के दूसरे दिन मैत्रीबाग पहुंचे पर्यटक:रंग बिरंगे फूल, बोनसाई और रंगोली के साथ देखे वन्य जीव जंतु

By Dinesh chourasiya

भिलाई स्थित मैत्री बाग जू में हर साल की तरह इस बार भी बड़े ही धूमधाम से फ्लावर शो का आयोजन किया गया। इस बार सबसे खास बात यह थी की यह फ्लावर शो दो दिवसीय है। फ्लावर शो के पहले दिन कम भीड़ रही, लेकिन दूसरे दिन पर्यटकों की अच्छी भीड़ रही।

मैत्री बाग में 1 और 2 फरवरी को दो दिवसीय फ्लावर शो का आयोजन किया गया। 2 फरवरी को रविवार छुट्टी का दिन पड़ने से बच्चे अपने पैरेंस्ट के साथ यहां काफी संख्या में पहुंचे। बच्चों ने इस दौरान ना सिर्फ फूलों की सैकड़ों वरायटी देखी, बल्कि बोनसाई और रंगोली को भी देखने का आनंद लिया।

इस दौरान बच्चे अपने परिजनों के साथ जू में रह रहे वन्य जीव जंतुओं को भी देखने पहुंचे। उन्होंने यहां, सफेद शेर से लेकर हिरन, मगर, पक्षी, सर्प सहित कई अलग-अलग प्रजाति के जंगली जीव जंतुओं को नजदीक से देखा। इसके बाद बच्चों ने जू के अंदर खूब मस्ती की और वहीं खाना भी खाया।

सुबह से रही लोगों की भीड़

मैत्रीबाग प्रभारी एनके जैन ने बताया कि फ्लावर शो का मुख्य उद्देश्य बागवानी के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसके माध्यम से लोगों को हरियाली, फूलों की खेती और जैव विविधता के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया।

सैकड़ों वरायटी के फूल पौधे रहे आकर्षण का केंद्र

इस साल भी फ्लावर शो में विभिन्न प्रकार के दुर्लभ और रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें गुलाब, गेंदा, डहेलिया, जरबेरा, ऑर्किड, लिली, कनेर, गुलमोहर, सूरजमुखी सहित सैकड़ों प्रजाति के फूलों को सजाया जाएगा। इस बार बोंसाई गार्डन, वर्टिकल गार्डन, मेडिसिनल प्लांट्स, किचन गार्डन और ग्रीन वॉल जैसी खास प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रह

लाखों पर्यटकों के आने की उम्मीद

मैत्री बाग प्रबंधन का दावा है कि इस बार फ्लावर शो दो दिवसीय है। साथ ही रविवार के दिन पड़ रहा है। इसके चलते रविवार को यहां सुबह से ही लोगों की भीड़ आने लगी थी। यह भीड़ लगातार बनी हुई है। प्रबंधन का कहना है कि इसी तरह भीड़ शाम तक चली तो एक लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button