राष्ट्रीय

पहले सबके सामने बंधवाई राखी, फिर उसी से रचाई शादी, आर्य समाज में लिए सात फेरे, लेकिन…

By Dinesh chourasiya

 

पहले सबके सामने बंधवाई राखी, फिर उसी से रचाई शादी, आर्य समाज में लिए सात फेरे, लेकिन…
पहले सबके सामने बंधवाई राखी, फिर उसी से रचाई शादी,

हरियाणा के सोनीपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां एक युवक ने मामूली विवाद में अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। अब पुलिसिया पूछताछ में इस मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। मृतिका का प्रेमी सुनील उर्फ शीला पहले से ही शादीशुदा था। यह सब जानते हुए भी उसने 29 जनवरी 2022 को उससे लव मैरिज कर लिया।

मौसी के यहां पढ़ने गई थी मोनिका
मूलरूप से रोहतक के गांव बालंद निवासी 22 वर्षीय मोनिका साल 2017 में गुमड़ गांव में अपनी मौसी रोशनी के पास पढ़ने पहुंची थी। वह दिल्ली विवि से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी, साथ ही कंप्यूटर की कोचिंग भी करती थी। गुमड़ में रहने के दौरान उसकी मौसी के पड़ोसी सुनील उर्फ शीला से जान पहचान हो गई। सुनील मोनिका की मौसी के यहां घर पर दूध लेने आता था। सुनील शादीशुदा है। वह मोनिका से बातचीत करने लगा। इसी बीच 5 जनवरी, 2022 को मोनिका को पढ़ने के लिए कनाडा भेज दिया गया। वह बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गई थी। 22 जनवरी 2022 को सुनील ने उसे वापस बुला लिया।

 

आर्य समाज में की शादी
सुनील ने 29 जनवरी 2022 को मोनिका के साथ गाजियाबाद में स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 30 जनवरी को मोनिका वापस कनाडा चली गई। इसके बाद अप्रैल 2022 को वह वापस आ गई। इसके बाद सुनील उसे अलग-अलग स्थानों पर साथ रखने लगा। जून 2022 को सुनील और मोनिका के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसी बात पर उसने मोनिका को गन्नौर क्षेत्र में सुनसान जगह पर ले जाकर सिर में दो गोलियां मार दी

सोनीपत पुलिस की नाकामी आयी सामने
मोनिका मर्डर केस में सोनीपत पुलिस की नाकामी भी सामने आयी है। परिजनों ने मोनिका के लापता होने के बाद सुनील उर्फ शीला पर बेटी के अपहरण के आरोप लगाए थे। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 28 अक्तूबर, 2022 को परिजन एसपी से मिले। इसके बाद भी पुलिस मामले में अनजान बनी रही। 2 नवंबर, 2022 को गुमड़ में मौसी के घर पर हमला भी हुआ। वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस नहीं जागी।

Related Articles

Back to top button