Uncategorized

भिलाई में नाबालिग ने सूने मकान में की चोरी: सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन और मोबाइल किया पार, अब गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के पुरैना में एक नाबालिग चोर ने सूने मकान में घुसकर लाखों की चोरी कर ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी को पहचान की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर बाल संप्रेषण गृह दुर्ग भेजा गया। घटना पुरानी भिलाई थाना इलाके की है।

सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि, मछली मार्केट, पुरैना स्थित सूने मकान में चोरी होने की जानकारी मिली थी। पाड़ित ने बताया कि 17 अप्रैल 2024 को परिवार के साथ अपने गृह ग्राम आंध्र प्रदेश गया था। 20 अप्रैल को उसके पास पड़ोसी वेंकट रमन ने फोन कर बताया कि उसके घर में चोरी हो गई है।

पड़ोसी ने बताया कि, उसके घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उसने अपने डेढ़साला को फोन कर बताया तो डेढ़ साला उमाशंकर मौके पर पहुंचा और देखा कि सही में ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा है। इसके बाद 22 अप्रैल को ई. अपन्ना अपने गांव से लौटा और भिलाई तीन थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी पुटेज से पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में पुलिस के एक लड़का संदिग्ध रूप से दिखाई दिया। इसके बाद उस फुटेज से मिलकर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

चोरी का सामान जब्त

पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन और सोने के कुछ जेवरात मिले हैं। पुलिस ने सभी चीजों को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सारा सामान बिल के बाद न्यायालय से छूटेगा।

Related Articles

Back to top button