Uncategorized

CG के इस स्कूल में दिखे 2 अजगर :एक 9 फीट, दूसरा 6 फीट लंबा, स्टोर रूम में कुंडली मारकर बैठे थे

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल के स्टोर रूम में 2 अजगर देखे गए। हालांकि पहले एक अजगर दिखने की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और सांप रेस्क्यू टीम के सदस्य पहुंचे थे। जैसे ही रेस्क्यू शुरू किया उन्हें एक नहीं 2 अजगर दिखे।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को साधुराम विद्या मंदिर स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्टोर रूम में कुछ सामान शिफ्ट किया जा रहा था। तभी शाम करीब साढ़े 4 बजे स्कूल के स्टाफ की नजर अजगर पर पड़ी। ऐसे में स्टाफ घबरा गए और मामले की जानकारी स्कूल प्राचार्य को दी गई। जिसके बाद वन अमले की टीम स्कूल पहुंची थी।

स्कूल में 9 फीट व साढ़े 6 फीट लंबे 2 अजगर का रेस्क्यू किया गया

कबाड़ के नीचे कुंडली मारकर बैठा हुआ मिला

वन विभाग ने पहले सर्परक्षक समिति के सदस्यों से संपर्क किया। इस पर टीम के मेंबर पुष्पेन्द्र त्रिपाठी और उनके सहयोगी शरद बेक साधुराम स्कूल स्कूल पहुंचे। यहां स्टोर रूम में सांप को खोजा गया, तो अजगर कुछ कबाड़ के नीचे कुंडली मारकर बैठा हुआ था।

दूसरा अजगर भी मिला..एक 9 फीट, दूसरा 6 फीट का

वहां से सभी सामानों को हटाया गया और एक अजगर को रेस्क्यू किया गया, लेकिन तभी दूसरे अजगर पर भी नजर पड़ी। इसके बाद दूसरे अजगर का भी रेस्क्यू किया गया। एक अजगर 9 फीट और दूसरा साढ़े 6 फीट लंबा था। सर्परक्षक टीम ने दोनों अजगर को रेस्क्यू कर अलग-अलग बोरी में बंद किया। फिर दोनों अजगरों को सुरक्षित पास के मैदान क्षेत्र में छोड़ा गया।

स्कूल से बोरियों में भरकर दोनों अजगर को सुरक्षित दूर खाली क्षेत्र में छोड़ा गया।

रेस्क्यू के लिए हर दिन 8-10 कॉल

सर्परक्षक समिति के संचालक विनितेश तिवारी ने बताया कि ठंड का समय है, लेकिन अब भी हर दिन सांपों के रेस्क्यू के लिए समिति के पास 8-10 फोन कॉल डेली आ रहे हैं। सभी का रेस्क्यू किया जा रहा है। गर्मी बढ़ते ही धमना, रसल वाइपर, जैसे सांप और ज्यादा निकलते हैं।

स्कूल से मिली थी सूचना

इस संबंध में डीएफओ स्टाइलो मंडावी ने बताया कि साधुराम विद्या मंदिर स्कूल के प्राचार्य ने सूचना दी थी। तब सर्परक्षक टीम के साथ वन अमला मौके पर पहुंचा। दोनों अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया। सांप की सूचना अक्सर विभाग को मिलते रहती है और रेस्क्यू किया जाता है।

——————————-

Related Articles

Back to top button