Uncategorized

छत्तीसगढ़ में अचार संहिता लगते ही कार से 1 करोड़ कैश बरामद:राजनांदगांव से दुर्ग आ रहा ट्रैक्टर संचालक नहीं दिखा सका दस्तावेज,अब आयकर विभाग करेगा जांच

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में कार की डिग्गी से पकड़ाया एक करोड़ कैश। - Dainik Bhaskar
 दुर्ग में आचार संहिता लगते ही ट्रैक्टर शोरूम संचालक की एक कार से 1 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर इनकम टैक्स टीम के हवाले कर दिया गया है। घटना अंजोरा चौकी क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम आचार संहिता लगने के बाद पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। राजनांदगांव से दुर्ग जिले में आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रात 8 बजे एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली।

राजनांदगांव से आ रहा था शोरूम संचालक

यह कार स्वराज ट्रैक्टर शोरूम के संचालक चंद्रेश राठौर की है। कार की डिक्की से एक करोड़ मिले। पुलिस ने उसके दस्तावेज मांगे, तो वो नहीं दे सका। कैश लेकर कहां जा रहा था, वो भी नहीं बता सका।

इनकम टैक्स को सौंपा गया कैश

पुलिस ने उससे कहा कि, 10 लाख रुपए से अधिक कैश लेकर चलना गैर कानूनी है। इसलिए पैसे इनकम टैक्स के हवाले कर दिया गया है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट संदेही से पूछताछ करेगी।

Related Articles

Back to top button