Uncategorized

राजनाथ सिंह के आने से पहले महाकुंभ में आर्मी एक्टिव:घाट से पानी के अंदर तक जांच, बम की सूचना पर आधी रात तक चली सर्चिंग

By Dinesh chourasiya

महाकुंभ का आज छठा दिन है। दोपहर 12 बजे तक 20 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 7.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। राजनाथ के पहुंचने से पहले आर्मी ने पूरे किला घाट को अपने कब्जे में ले लिया है। स्निफर डॉग्स और बम स्क्वायड जांच कर रही है।

राजनाथ सिंह 12.30 बजे महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां गंगा में डुबकी लगाएंगे। इसके बाद साधु-संतों से मुलाकात और सेना के अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे। देर रात शहर और महाकुंभ क्षेत्र में आर्मी और पुलिस के जवानों ने चेकिंग की। 18 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। इनमें से कुछ के पास आधार कार्ड नहीं थे। कई को चोरी के शक में पकड़ा।

महाकुंभ से जुड़ी 3 तस्वीरें

सेक्टर-18 में बम की सूचना के बाद देर रात तक सर्च ऑपरेशन चला।
राजनाथ सिंह के आगमन को देखते हुए प्रयागराज में आर्मी के जवानों ने सर्चिंग की।

सेक्टर-18 में बम की सूचना पर आधी रात तक पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। सफाईकर्मी के पास दोपहर में कॉल आई थी कि सेक्टर-18 में थोड़ी देर में ब्लास्ट होगा। पुलिस कॉल डिटेल निकलवा रही है।

Related Articles

Back to top button