Uncategorized

भिलाई में संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना ही भाजपा संविधान गौरव अभियान का मुख्य उद्देश्य – पुरषोत्तम

By Dinesh chourasiya

भिलाई नगर, 15 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर कार्यालय में आगामी संविधान गौरव अभियान को लेकर अहम बैठक आज सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने की।

श्री देवांगन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान को 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण देश में 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना और संविधान समिति के अध्यक्ष भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकरजी को याद करना है।

बैठक में जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह, प्रेम लाल साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण एवं महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला एवं मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक के अंत में सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल समिति के सदस्यों को आगामी संविधान गौरव दिवस के लिए चलाए जाने वाले अभियान की सामग्री वितरित की गई।

Related Articles

Back to top button