Uncategorized

भिलाई में दो आदतन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा आमजनो को चाकू लहरा कर फैला रहे थे दहशत आरोपियों से 01 धारदार चाकू एवं 01 छुरा जप्त

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई के जामुल पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एसीसी चैक जामुल में एवं छावनी चैक जामुल में दो बदमाशों द्वारा बीच सड़क में चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगो डरा धमका कर दहशत फैला रहा है।

जामुल पुलिस ने एसीसी चैक के पास से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी से  पूछताछ करने पर अपना नाम घासी चंदेल शारदा पारा केम्प-2 छावनी का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से 01 धारदार चाकू जप्त किया तथा आरोपी को दिनांक 25.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति छावनी चैक के पास धारदार छुरा लेकर रोड में खड़ा होकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम शक्ति डेहरे अर्जुन नगर छावनी का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से 01 धारदार छुरा जप्त किया गया तथा आरोपी को दिनांक 25.12.2024 गिरफ्तार कर को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

दोनो ही आरोपी आदतन बदमाश है तथा थाना वैशाली नगर का हिस्ट्रीशीटर है जिनके विरूद्ध कई मामले दर्ज है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिलदेव पाण्डेय, सउनि महफूज खान, प्र.आर. अनिल सिंह, आर. राधे यादव एवं रूपनारायण बाजपेयी का विशेष योगदान रहा।
अपराध क्रमांक
(1)
611/2024 25(1)(बी), 27 आर्म्स एक्ट
आरोपी घासी चंदेल पिता शांति लाल चंदेल उम्र 21 साल निवासी केम्प-2 शारदा पारा छावनी जिला-दुर्ग।
(2)
612/2024 25(1)(बी), 27 आर्म्स एक्ट
आरोपी शक्ति डेहरे पिता समारू डेरहे उम्र 26 साल निवासी अर्जुन नगर केम्प-1 थाना छावनी जिला-दुर्ग।

Related Articles

Back to top button