Uncategorized

भिलाई में भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला:घर से अपहरण की कोशिश, शोर मचाने पर हॉकी-डंडों से पीटा

By Dinesh chourasiya

भाजपा नेता का बेटा सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती - Dainik Bhaskar

भिलाई में भाजपा नेता और पूर्व पार्षद के बेटे का उसके घर से अपहरण करने की कोशिश हुई है। आरोपी जब उसका अपहरण नहीं कर पाए तो उन्होंने हॉकी डंडे से उसे बेरहमी से पीटा और भाग गए। भाजपा नेता के बेटे को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक भिलाई नगर पुलिस शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है।

भाजपा नेता और पूर्व पार्षद रॉबर्ट कामिल ने बताया कि उनका बेटा उत्कर्ष एंथनी भिलाई स्टील प्लांट में जॉब करता है। देर रात 12 बजे वो अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान वहां अनीश उड़िया नाम का युवक तीन चार फोर व्हीलर गाड़ी में करीब 10-12 लड़कों के साथ आया।

सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

आते ही उसने उत्कर्ष से गाली गलौज शुरू कर दी और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगे। उत्कर्ष ने बचाव बचाव शोर मचाया तो आरोपी उसे ले नहीं जा पाए। वो लोग हाथ में हॉकी, राड और डंडा लिए थे। उसे से उत्कर्षक को घर के बाहर ही गिराकर पीटने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग घर से रॉबर्ट कामिल बाहर निकले। उन्होंने डायल 112 को फोन किया और बेटे को आरोपियों से बचाया।

मारपीट की घटना में उत्कर्ष के सिर और शरीर में काफी चोट आई। इसके बाद डायल 112 की टीम वहां पहुंची। उन लोगों ने घायल को तुरंत सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उसका उपचार चल रहा है। भिलाई नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा का कहना है कि उनके पास इस तरह की अभी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button