भिलाई में 10 मिनट में दो अलग अलग जगहों में चेन स्नेचिंग वैशाली नगर थाना और स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में दिन दहाड़े बाइक सवार दिया घटना को अंजाम
By Dinesh chourasiya
भिलाई में वैशाली नगर थाना और सुपेला थाने के स्मृति नगर चौकी अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना हुई है। दोनों ही थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनो ही जगहों में घटना को अंजाम बाइक सवारों ने दिया है। पहली घटना सुबह 6.05 बजे वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुई। यहां एलआईजी 78 निवासी तारमणि जैन (74) जैन मंदिर की तरफ टहलने जा रही थीं।







इसी दौरान बाइक सवार दो लोग आए। दोनों चेहरे में मास्क पहना हुआ था। उन्होंने बुजुर्ग महिला से एक एड्रेस पूछा। जैसे ही महिला उनकी बातों में आ गईु पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से 2 तोला वजनी सोने की चेन छीना और फरार हो गए। महिला चिल्लाती रही, लेकिन आरपियों का कहीं कोई पता नहीं चला।

मॉर्निगं वाक के दौरान महिला का मंगलसूत्र छीना
दूसरी घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के चंद्र नगर कोहका सड़क नंबर 23 भैंस खटाल के बगल से हुई। यहां सुबह में हुई। यहां सुबह 6.15 बजे सुमित्रा बाई अड़मे (70 साल) टहल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में बाइक सवार दो लोग आए और महिला के गले से एक तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दोनों मामले की जांच शुरू कर दी है।




10 मिनट के अंदर दिया दो घटनाओं को अंजाम
सीएसपी सत्य प्रकार तिवारी का कहना है कि दोनों चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम एक ही आरोपियों ने दिया है। दोनों ने महज 10 मिनट के अंदर दो अलग-अलग जगहों में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया। यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि दोनों घटना स्थल 1-2 किलोमीटर की दूरी पर हैं। आरोपियों ने केवल बुजुर्गों को निशाना बनाया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।




