
भिलाई में धारदार कटर से हमला करने वाला आरोपी को पुलिस ने घेरा बंदी कर के दबोचा घटना मे प्रयुक्त धारदार हथियार कटर जप्त
By Dinesh chourasiya







भिलाई के थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थी बल्लू यादव निवासी कांटेªक्टर कालोनी सुपेला द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.10.2024 की शाम 05.30 बजे करीबन राहुल भारती द्वारा पुरानी बातो लेकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से हाथ में रखे धारदार कटर से ताबड़तोड़ गले में मारा जिससे प्रार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राहुल भारती को घेराबंदी कर सुपेला स पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त धारदार कटर पुलिस बरामद कराया। आरोपी को आज दिनांक 14.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, आर. बसंत मढरिया, सुरेन्द्र पटेल का विशेष योगदान रहा।




अपराध क्रमांक
1077/2024
धारा 109 बीएनएस
आरोपी का नाम – भारती पिता रमेश भारती उम्र 24 साल निवासी नाग मंदिर कांटेªक्टर कालोनी सुपेला




