भिलाई में ट्रक ने 2 बाइक सवारों को मारी टक्कर:पति की मौत, पत्नी जख्मी, दोनों जा रहे थे घर, ड्राइवर की तलाश में पुलिस
By Dinesh chourasiya
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र से सिरसा जा रहे अंडरब्रिज के अंदर एक ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह का है। सिरसाकला निवासी गोवर्धन अपनी पत्नी जानकारी के साथ बाइक से भिलाई-3 गया था। वहां से सुबह अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वो भिलाई तीन से सिरसा को जोड़ने वाले अंडर ब्रिज के नीचे गया सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।







टक्कर इतनी तेज थी कि, वो बाइक समेत बगल से बनी नाली में घुस गया। वहीं, उसकी पत्नी दूर जा गिरी। जब पत्नी दौड़कर पति के पास पहुंची, तो अधिक खून बहने से उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास मौजूद लोगों ने डायल-112 को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही वहां हाइवे पेट्रोलिंग टीम और भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने गोवर्धन के शव को पीएम के लिए लाल बहादुर अस्पताल सुपेला स्थित मॉर्चुरी और घायल जानकी को अस्पताल भिजवाया। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। दुर्घटना के बाद से वो फरार हो गया है।

कुत्ते को बचाने में कार हवा में उछली




भिलाई के सेक्टर 4 चौक में देर रात एक तेज रफ्तार कार के सामने कुत्ता आ गया। ड्राइवर ने कुत्ता को बचाने के लिए कार को मोड़ा तो वो डिवाइडर से टकराकर हवा में उछल गई। डिवाइडर में टकराने से कार बुरी तरह डैमेज हुई। गनीमत यह रही कि कार के एयरबैग खुल गए और चालक की जान बच गई। सूचना मिलते भट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कार चालक को अस्पताल भिजवाया।




