Uncategorized

अंडमान के पास समुद्र से 5 हजार किलो ड्रग्स जब्त:मछली पकड़ने वाली नाव में मिली, यह अबतक की सबसे बड़ी खेप, जो कोस्टगार्ड ने पकड़ी

By Dinesh chourasiya

कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने मछुआरों के पास से ड्रग्स जब्त की है। (फाइल) - Dainik Bhaskar

भारतीय कोस्ट गार्ड ने अंडमान के पास समुद्र से 5 हजार किलो ड्रग्स जब्त की है। डिफेंस के अधिकारियों ने सोमवार सुबह बताया कि इंडियन कोस्ट गार्ड ने इससे पहले कभी इतनी बड़ी खेप नहीं पकड़ी थी। यह ड्रग्स मछली पकड़ने वाली एक नाव से मिली है।

ड्रग्स की किस्म और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई। मामले में पूछताछ और गिरफ्तारी को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। डिफेंस के अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही जानकारी दी जाएगी।

10 दिन पहले 700 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी थी

इंडियन कोस्ट गॉर्ड और गुजरात एटीएस ने 15 नवंबर को गुजरात के पोरबंदर तट से 500 किलो ड्रग्स जब्त की थी। इसकी कीमत 700 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई थी। दिल्ली NCB को इस ड्रग्स की जानकारी मिली थी। इसके बाद दिल्ली एनसीबी ने गुजरात एनसीबी, कोस्टगार्ड और नेवी की मदद से एक बोट पकड़ी थी, जिसमें ड्रग्स छिपाई गई थी।

इंडियन कोस्ट गॉर्ड और गुजरात एटीएस ने 15 नवंबर को गुजरात के पोरबंदर तट से 500 किलो ड्रग्स जब्त की थी।

समुद्री रास्ते से ड्रग्स स्मगलिंग की 6 बड़े मामले

  • सितंबर 2024: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें 228 किलो गांजा जब्त किया था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.14 करोड़ रुपए कीमत आंकी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह ड्रग समुद्री रास्ते से आई थी।
  • अप्रैल 2021: 150 करोड़ रुपए की 30 किलो हेरोइन के साथ 8 पाकिस्तानियों को अरेस्ट किया गया था।
  • जनवरी 2020: एक मछली पकड़ने वाली नाव से 5 पाकिस्तानियों के पास 175 करोड़ रुपए की 35 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।
  • अगस्त 2018: जाम सलाया के 2 लोगों को 5 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। जांच में पता चला था कि पाकिस्तान से 100 किलो हेरोइन की तस्करी करके भारत लाई गई थी, बाद में इसे जब्त कर लिया गया था।
  • जुलाई 2017: गुजरात के समुद्री किनारे पर एक व्यापारी जहाज से 1500 किलो हेरोइन जब्त की गई थी।

Related Articles

Back to top button